Monday, February 29, 2016

uttarakhand g.k hindi me


1.     उत्तराखण्ड का गठन कब हुआ?
उत्तर- ९ नवम्बर २०००.

2.     उत्तराखण्ड की राजधानी कहा हैं ?
उत्तर- देहरादून.

3.     उत्तराखण्ड  का उच्च न्यायालय कहा स्थित हैं?
उत्तर- नैनीताल.

4.     कुल जनपदो की संख्या कितनी हैं?
उत्तर- १३.

5.     उत्तराखण्ड का राजकीय पशु कौन है.
उत्तर- कस्तूरी मृग.

Friday, February 26, 2016

क्राइस्ट द रिडीमर (प्रतिमा)

क्राइस्ट द रिडीमर

क्राइस्ट द रिडीमर (पुर्तगाली : Cristo Redentor) ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की एक प्रतिमा है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है। यह प्रतिमा अपने 9.5 मीटर (31 फीट) आधार सहित 39.6 मीटर (130 फ़ुट) लंबी और (30 मीटर (98 फ़ुट) चौड़ी है। इसका वजन 635 टन (700 शॉर्ट टन) है और तिजुका फोरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित है 700 मीटर (2,300 फ़ुट) जहाँ से पूरा शहर दिखाई पड़ता है। यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊँची मूर्तियों में से एक है (बोलीविया के कोचाबम्बा में स्थित क्राइस्टो डी ला कोनकोर्डिया की प्रतिमा इससे थोड़ी अधिक ऊँची है)। ईसाई धर्म के एक प्रतीक के रूप में यह प्रतिमा रियो और ब्राजील की एक पहचान बन गयी है। यह मजबूत कांक्रीट और सोपस्टोन से बनी है, इसका निर्माण 1922 और 1931 के बीच किया गया था।

Thursday, February 25, 2016

kumaun क्षेत्र ke pramukh किले




खगमरा किला - राजा भीष्मचन्द ने अल्मोड़ा के पूर्व में स्थित इस किले का निर्माण कराया था.

लालमण्डी किला- अल्मोड़ा के पल्टन बाजार स्थित छावनी के भीतर इस किले को राजा कल्याणचन्द ने १५६७ई. में बनवाया था. इसे फोर्ट मोयरा भी कहा जाता है.

सिरमोही किला- तहसील लोहाघाट में स्थित ग्राम सिरमोही में यह प्राचीन किला है.

राजबुंगा किला - चम्पावत में स्थित इस किले को चन्दवंशीय राजा सोमचन्द ने बनवाया था.

नैथड़ा किली- यह अल्मोड़ा जनपद के रामनगर गनाई मार्ग पर स्थित है इसे गोरखाकालीन माना जाता है.


मल्ला महल किला- अल्मोड़ा नगर के ठीक मध्य में स्थित इस किले में वर्तमान में कचहरी जिलाधीश कार्यालय व अन्य कई सरकारी दफ्तर हैं इसे भी चन्दवंशीय राजा कल्याणचन्द ने बनवाया था.

Monday, February 22, 2016

मिस्र के पिरामिड

                       मिस्र के पिरामिड
गीज़ा, मिस्र के एक पिरामिड समूह का दृश्य
मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ खाद्यान, पेय पदार्थ, वस्त्र, गहनें, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर एवं कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था।

Tuesday, February 16, 2016

अगर इंसान की प्रजाति ख़त्म हो जाए तो..

आपने वो फ़िल्में तो देखी होंगी, जिसमें दुनिया के ख़त्म हो जाने का ख़ौफ़ दिखाया जाता है. जैसे, 2012 या आर्मागेडॉन.
इंसानियत की तबाही का मंज़र बयां करती ये फ़िल्में अक्सर एक बड़ा सवाल छोड़ जाती हैं कि अगर हक़ीक़त में कहीं ऐसा हुआ तो इंसान की प्रजाति कैसे बचेगी. मानवता को फिर से ज़िंदा कैसे किया जाएगा?