Showing posts with label विज्ञान न्युज. Show all posts
Showing posts with label विज्ञान न्युज. Show all posts
Sunday, November 6, 2016
Sunday, July 17, 2016
Tuesday, February 16, 2016
अगर इंसान की प्रजाति ख़त्म हो जाए तो..
आपने वो फ़िल्में तो देखी होंगी, जिसमें दुनिया के ख़त्म हो जाने का ख़ौफ़ दिखाया जाता है. जैसे, 2012 या आर्मागेडॉन.
इंसानियत की तबाही का मंज़र बयां करती ये फ़िल्में अक्सर एक बड़ा सवाल छोड़ जाती हैं कि अगर हक़ीक़त में कहीं ऐसा हुआ तो इंसान की प्रजाति कैसे बचेगी. मानवता को फिर से ज़िंदा कैसे किया जाएगा?
इंसानियत की तबाही का मंज़र बयां करती ये फ़िल्में अक्सर एक बड़ा सवाल छोड़ जाती हैं कि अगर हक़ीक़त में कहीं ऐसा हुआ तो इंसान की प्रजाति कैसे बचेगी. मानवता को फिर से ज़िंदा कैसे किया जाएगा?
Wednesday, December 30, 2015
Friday, October 16, 2015
क्या आप ने देखी मंगल की असली तस्वीर
नासा ने दिखाईं 'फिल्मी मंगल' की असली तस्वीरें
भारत में बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'द मार्शन' ने नासा को काफी प्रभावित किया है। इसी प्रभाव का नतीजा है कि फिल्म में मंगल ग्रह की जो साइट्स दिखाई गई हैं, नासा ने उन जगहों की असली तस्वीरें रिलीज की हैं। आप भी देखिए...
भारत में बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'द मार्शन' ने नासा को काफी प्रभावित किया है। इसी प्रभाव का नतीजा है कि फिल्म में मंगल ग्रह की जो साइट्स दिखाई गई हैं, नासा ने उन जगहों की असली तस्वीरें रिलीज की हैं। आप भी देखिए...
मार्स रिकॉनसंस ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट ने फिल्म में दिखाई गई मार्स की लैंडिंग साइट्स और ज्वालामुखी जैसी पहाड़ियों की तस्वीरें उपलब्ध कराई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म में दिखाई गईं 2 लैंडिंग साइट्स एरीज 3 (फोटो में) और एरीज 4 को देखा जा सकता है।
इनमें एरीज 3 मंगल के एक मैदानी इलाके में है, जिसे एकिडैलिया प्लैनीशिया के नाम से जानते हैं
अमेरिकी लेखर एंडी वीयर के पहले उपन्यास पर आधारित और रिडली स्कॉट द्वारा निर्देशित इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा एरीज 3 (एसिडैलिया प्लैनीशिया) से ही रिलेटेड है, जो कि फिल्म के मुताबिक चपटा है और चलने-फिरने, ड्राइव करने के हिसाब से उपयुक्त है, लेकिन नासा के मुताबिक असल में यह स्थान बहुत खतरनाक है।
इसी तरह फिल्म में अरेबिया टेरा नामक जगह को पथरीला दिखाया गया है, जबकि असल में यह इतनी पथरीली नहीं है।
नासा ने इनके अलावा फिल्म की कहानी से जुड़ी कुछ और जगहों की तस्वीरें भी रिलीज की हैं।
फिल्म में मैट डेमन नासा के अंतरिक्षयात्री के किरदार में हैं, जो एक धूलभरे तूफान के चलते मंगल पर ही रह जाते है
ये थी Marsh ki real तस्वीरें जो बताती है कि मंगल वास्तव में कैसा ग्रह है.
मंगल के बारे में ये post कैसी लगी . comment कर के हमें बताये . और इस blog se जुडें रहने के लिए google+ पर follow करें
Monday, October 12, 2015
प्लूटो के चांद की सबसे ख़ूबसूरत तस्वीरें
सौर्यमंडल के नौवें ग्रह प्लूटो के चांद, केरन की ताज़ा तस्वीरें सामने आईं हैं. ये अब तक की सबसे रंगीन और साफ़ तस्वीरें हैं.
प्लूटो पर 14 जुलाई को शुरू हुआ अमरीकी स्पेस मिशन अगले साल पूरा हो जाएगा.
माना जा रहा है कि मिशन से मिली जानकारियां जल्द ही साझा की जाएंगी.
फ़िलहाल यह मिशन हमारी पृथ्वी से 5 अरब किलोमीटर दूर है, जिससे वहां से जानकारियां मिलने में वक़्त लग रहा है. लेकिन केरन की साफ़ तस्वीरों को देख वैज्ञानिक काफ़ी उत्साहित हैं.
वैज्ञानिकों की सोच से इतर केरन काफ़ी रंगीन है. उस पर ज्वालामुखी से बने गड्ढे, पहाड़, पहाड़ी इलाक़े और तराई क्षेत्र भी हैं.
लेकिन सबसे रोचक केरन के बीचों-बीच बनी दरार और घाटी हैं.
न्यू होराइज़न टीम के वैज्ञानिकों का मानना है कि केरन की तस्वीरों से यह पता चलता है कि वहां किसी समय काफ़ी भूगर्भीय उथल-पुथल हुआ होगा.
कोलोरैडो के साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट से मिशन के वरिष्ठ वैज्ञानिक जॉन स्पेंसर ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि केरन का बाहरी धरातल पूरी तरह फटा हुआ है."
केरन पर ज्वालामुखी?
मिशन के सदस्यों का मानना है कि ऊपरी धरातल ज्वालामुखी की वजह से फटा होगा.
एक दूसरी सोच है कि यहां वहां अंदर समुद्र रहा होगा जो काफ़ी पहले ही जम गया होगा और इसमें लगातार हो रहे बदलाव से केरन पर दरारें आईं होंगी.
Subscribe to:
Posts (Atom)










